Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नौकरी के बदले जमीन लिखाने वाले बिहार को आगे नही बढा सकते : पीएम मोदी

बीमारी के कारण घर आने का अवसर मिला। वैसे लोगो को घर में बढ़िया-बढ़िया खाने की फुर्सत है लेकिन रामलला के पास आने का समय नहीं है।

21 May 2024

नौकरी के बदले जमीन लिखाने वाले बिहार को आगे नही बढा सकते : पीएम मोदी

पूर्वी चंपारण। बिहार के मोतिहारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लालू प्रसाद व उनके परिवार पर जमकर प्रहार करते कहा कि एक इंसान जिसे अदालत ने चोरी करने के गुनाह में सजा सुनाई है। जो जेल काट रहा था। बीमारी के कारण घर आने का अवसर मिला। वैसे लोगो को घर में बढ़िया-बढ़िया खाने की फुर्सत है लेकिन रामलला के पास आने का समय नहीं है।

पीएम ने कहा कि मैं जहां जाता हूं,अपने काम का रिपोर्ट कार्ड देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं इंडी गठबंधन से पूछता हूं कि तुम्हारा रिपोर्ट कार्ड क्या है। जो लोग नौकरी के बदले जमीन लिखवा ले, वह दूसरे के भविष्य के बारे में क्या सोच सकता है? ऐसे लोग वह बिहार को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। ये लोग बिहार को जंगलराज,भष्ट्राचार और पलायन ही दे सकते है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव का बगैर नाम लिए प्रहार किया और कहा कि चांदी का चम्मच लेकर जो पैदा होते हैं, उन्हें पता नहीं होता मेहनत क्या होती है।

तेजस्वी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूमकर कह रहा है कि 4 जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट होगा। मैं तो परमात्मा से यही कामना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए। वह उमंग में जीवन जीएं लेकिन जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News